फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के 'गब्बर' की बीवी और बच्चे को फ्लाइट में बैठने से रोका, ये थी वजह

Sat, 30 Dec 2017 11:47 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार के साथ शिखर धवन
विज्ञापन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आयशा और बच्चे को एमिरेट्स एयरलाइंस ने दुबई एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट में बैठने से मना कर दिया। धवन ने मुंबई से अपनी बीवी और बच्चों के साथ केपटाउन के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी अपने परिवार के साथ आगामी 5 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए केपटाउन पहुंच गए हैं। हालांकि धवन परिवार को छोड़कर केपटाउन पहुंच गए हैं।

धवन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि एयरलाइंस ने उनके बीवी बच्चों से बर्थ सर्टिफेट्स और कुछ और कागजात मांगे, जो कि उनके पास नहीं थे। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने इस वजह से उनकी पत्नी आयशा और बच्चे को उस फ्लाइट में नहीं बैठने दिया।
विज्ञापन


पढ़ें-- अजिंक्य रहाणे ने कहा- एमएस धोनी की इस खूबी से टीम इंडिया को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

धवन ने इस मसले पर लगातार दो ट्वीट किये।  उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'एमिरेट्स एयरलाइंस का रवैया बेहद अनप्रोफेशनल था। मैं अपने बच्चों के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रहा था लेकिन दुबई में उन्हें रोक दिया गया। उनसे बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे कागजात मांगे गए जो मेरे बच्चों के पास नहीं थे। 

दूसरे ट्वीट में धवन ने लिखा, 'मेरा परिवार दुबई एयरपोर्ट पर कागजात का इंतजार कर रहा है। एमिरेट्स को ये बात पहले क्यों याद नहीं आई जब हम मुंबई से विमान में बैठे थे। एमिरेट्स का एक कर्मचारी बेवजह बहुत खराब तरीके से बात कर रहा था।'
  2/2.They are now at Dubai airport waiting for the documents to arrive. Why didn't @emirates notify about such a situation when we were boarding the plane from Mumbai? One of the emirates' employee was being rude for no reason at all. — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 29, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें