फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन पर BCCI का बड़ा बयान, कहा- चोट पर रखी जाएगी निगरानी, विकल्प पर फैसला नहीं

Tue, 11 Jun 2019 10:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

टीम इंडिया के चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की चोट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा बयान दिया है। बीसीसीआई के मुताबिक शिखर धवन की चोट पर निगरानी रखी जाएगी और अभी तक उनके विकल्प पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने लिखा, 'टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं। टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में बने रहेंगे और उनकी चोट की निगरानी की जाएगी।'


 

धवन के विकल्प के रूप में किस खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजा जा रहा है इस बारे में बीसीसीआई की तरफ से अभी कुछ भी नहीं का गया है। मगर टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को इंग्लैंड बुलाने पर विचार कर रहा है।

अंगुठे में चोट के चलते शिखर धवन 3 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में गुरुवार,13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैचों में भी धवन टीम से बाहर रहेंगें।

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद नंबर तीन कप्तान विराट कोहली खुद आएंगे। वहीं, नंबर चार पर बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक या विजय शंकर में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले ओपनर शिखर धवन इस मैच में चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद उनके हाथ में लगी थी जिसके बाद उनका मैदान पर इलाज हुआ था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए वनडे में 17वां शतक ठोका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें