फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल 'गब्बर' ने ठोकी ताल, सर्जरी के बाद डॉक्टर्स-नर्स संग करते दिखे मस्ती

Thu, 21 Nov 2019 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे और उनका घुटना बुरी तरह इंजर्ड हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हम गिरते हैं, टूटते हैं, मगर फिर खड़े हो जाते हैं। जख्म भरते हैं और हम वापसी करते हैं लेकिन इस दौरान एकमात्र चीज जिसपर हमारा कंट्रोल होता है वह है कि इस तरह की स्थिती में हम किस तरह रिएक्ट करते हैं। अगर आप हर स्थिति में खुश और सकारात्मक रहेंगे तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर आ सकते हैं। 4-5 दिनों में ठीक होकर मैदान पर वापसी करुंगा।'
 

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से गब्बर का बल्ला खामोश है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में लचर प्रदर्शन के बाद धवन का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ मैचों में भा शामोश रहा। बांग्लादेश के खिलाफ टीनों मैचों में धवन ने क्रमश: 41, 31, 19 रन बनाए थे। बता दें कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धवन की तस्वीर पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'जट पूरा हॉस्पिटल ठीक कर रहा था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें