फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धवन को झटका, कोहली को फर्क नहीं

Fri, 26 Jun 2015 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। उसने पहली बार इस पड़ोसी देश से कोई सीरीज गंवाई। लेकिन इसका असर उसकी वनडे रैंकिंग पर नहीं पड़ा। वह सीरीज से पहले भी दूसरे पायदान पर थी और सीरीज के बाद भी इसी स्थार पर बनी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि बांग्लादेश के हाथों 2-1 की शर्मनाक हार खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है उसे 2 अंक का नुकसान हुआ है। भारत के अब 115 रेटिंग अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान से अभी भारत को कोई खतरा नहीं है क्योंकि तीसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड की टीम के 112 रेटिंग अंक हैं।

दूसरी ओर, बांग्लादेश इस शानदार सीरीज जीत के बाद एक स्थान के फायदे के साथ रैंकिंग में वेस्टइंडीज को पछाड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ल्ड चैँपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसके 129 रेटिंग अंक हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद भारतीय टीम ने 14 अंक आगे हैं।
विज्ञापन


ब्रैंडन मैकुलम की अगुआई में शानदार प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी अपना चौथा स्थान कायम रखा है। पांचवें स्थान पर श्रीलंकाई टीम है, जबकि इंग्लैंड की टीम छठे नंबर पर है।

बांग्लादेश के हाथों भारत से पहले मात खाने वाली पाकिस्तान टीम की हालत रैंकिंग में बेहद खराब है। 87 अंकों के साथ रैंकिंग में नौंवें पादयान पर है। वह सिर्फ आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान से ही ऊपर है।

बांग्‍लादेश के खिलाफ 6 विकेट के सहारे अश्विन शीर्ष 10 में

जहां तक वनडे रैंकिंग में खिलाड़ियों की रैंकिंग का सवाल है तो फिरकी गेंदबाज आर अश्विन एक बार फिर से शीर्ष 10 गेंदबाजों की रैंकिंग में आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद उन्हें 2 स्‍थान का फायदा हुआ जिससे वह फिर से 10वें नंबर पर आ गए।

ऑफ स्पिनर अश्विन ने 3 मैचों में कुल 6 विकेट निकाले जो इस 3 मैचों की इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। वह शीर्ष 10 गेंदबाजों में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। चोट के कारण सीरीज से दूर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 12वें नंबर पर बने ‌हुए हैं। वह शीर्ष 20 गेंदबाजों में शामिल दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

दूसरी ओर, भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ शुरुआत करने वाले 19 साल के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी वनडे रैंकिंग में शीर्ष 100 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। 3 मैचों में उन्होंने रिकॉर्ड 13 विकेट निकाले जिसकी बदौलत वह 88वें नंबर पर आ गए है। पहले स्‍थान पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क हैं।
विज्ञापन

धवन को झटकाः इतनी शानदार पारी किस काम की

जहां तक वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग का सवाल है तो पहले पायदान पर हैं द‌क्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स। दूसरे स्‍थान पर कुमार संगकारा बने हुए हैं।

भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो टेस्ट कप्तान विराट कोहली वनडे में अपने चौथे पायदान पर बने हुए हैं। दिलचस्प यह है कि वह सीरीज में महज 49 रन ही बना पाए थे लेकिन उनकी रैंकिंग नहीं गिरी है और चौथा स्‍थान सुरक्षित रखा है। शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। कोहली के अलावा शिखर धवन सातवें और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें पायदान पर हैं।

हालांकि धवन जो बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 2 अर्धशतक के साथ 158 रन बनाए और इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे लेकिन उन्हें रैंकिंग में झटका लगा। शानदार खेल के बावजूद वह एक स्‍थान नीचे गिरकर छठे से सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

बतौर कप्तान धोनी का खुलकर बचाव करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने सीरीज में उपयोगी बल्लेबाजी की थी जिस कारण उनकी रैंकिंग सुधरी और 2 स्‍थानों की उछाल के साथ 18वें नंबर पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें