फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच फॉर्म में लौटे धवन, भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए का अधूरा मैच आज होगा पूरा

Thu, 05 Sep 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच चौथा अनधिकृत वनडे बारिश के कारण अब बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले शिखर धवन ने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। भारत ए को जीत के लिए 17.2 ओवर में 137 रन चाहिए और उसके नौ विकेट बाकी है। धवन (37) और प्रशांत चोपड़ा (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ए ने 7.4 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। धवन ने 21 गेंदों की नाबाद पारी में छह चौके लगाए।

विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने वर्षा बाधित मैच में 25 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाए। बारिश के  कारण खेल देर से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 22 ओवर में एक विकेट पर 108 रन था जब खेल रोकना पड़ा। बाद में मैच प्रति टीम 25 ओवर का कर दिया गया। मेहमान टीम ने 29 रन और बनाए। भारत ए को 193 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। मेहमान टीम के लिए रीजा हेंडरिक्स ने 60 रन बनाए। भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें