टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के गुस्सैल व्यवहार पर अपनी राय दी। सोमवार को उन्होंने कहा कि कोहली का मैदान में व्यवहार अग्रेसिव और बेहद कंट्रोल होता है।
कोहली का यह व्यवहार कई बार टीम के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मैदान में उनके अग्रेसिव व्यवहार से टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी मनोबल मिलता है और टीम विपक्षी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करती है।
दिल्ली के लिए रणजी में कोहली के साथी रहे धवन का कहना है कि कप्तान बनने के बाद भी कोहली और उनकी आपस में दोस्ती वैसी ही है, जैसे पहले थी। बतौर कप्तान कोहली का साथी क्रिकेटरों के साथ बेहद अच्छा व्यवहार है।