फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट टीम में लौटे रैना, धवन हुए बाहर

Wed, 20 Mar 2013 09:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए सुरेश रैना को टीम में शामिल किया गया है। रैना को चोटिल शिखर धवन की जगह दिल्ली में 22 मार्च से शुरू हो रहे मैच के लिए टीम में बुलाया गया है।
विज्ञापन


धवन के बाएं हाथ में लगी चोट
धवन ने मोहाली टेस्ट में 187 रन की रिकॉर्ड पारी खेल अपने टेस्ट कैरियर का आगाज किया था लेकिन बाएं हाथ में लगी चोट के कारण उन्हें अगले मैच से बाहर होना पड़ गया।

मोहाली टेस्ट में फील्डिंग के दौरान धवन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था जिस कारण उन्हें छह सप्ताह तक मैदान से दूर रहना होगा।

बीमारी के चलते गंभीर को नहीं मिला मौका
इस बीच चयनकर्ताओं ने 14 सदस्यीय टीम में ओपनर गौतम गंभीर के नाम पर भी विचार किया लेकिन गंभीर निमोनिया से पीड़ित हैं जिस कारण उन्हें शामिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


रैनो ने भी लगाया था डेब्यू मैच में शतक
रैना ने आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल सितंबर में खेला था।

शिखर की ही तरह कैरियर के अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक ठोकने वाले रैना ने अब तक 17 मैच खेले हैं जिसमें 28.44 की औसत से उन्होंने 768 रन बनाए हैं।

दिल्ली में रहाणे करेंगे ओपनिंग
रैना भले ही टीम में वापसी करने में सफल हो गए हैं लेकिन अंतिम एकादश में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

टीम इंडिया को ओपनर की दरकार है और रैना ओपनर नहीं बल्कि मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में आगाज का मौका मिल सकता है।

टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, सुरेश रैना और इशांत शर्मा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें