फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमोशनल हुए 'गब्बर': बेटे जोरावर से दो साल बाद मिले धवन, पिछले साल आयशा से हुआ था तलाक, देखें VIDEO

Sun, 20 Feb 2022 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

36 साल के धवन को हाल ही में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अगले महीने आईपीएल की शुरुआत होनी है, ऐसे में वह फिलहाल बेटे को समय दे रहे हैं। धवन और आयशा की शादी 2012 में हुई थी।
विज्ञापन
शिखर धवन और जोरावर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दो साल बाद बेटे जोरावर से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने बेटे के साथ मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धवन ने इसके कैप्शन में लिखा- दो लंबे सालों के बाद अपने बेटे से मिला। उसके साथ खेलना, उसको गले लगाना, बातें करना, बहुत ही भावुक पल हैं ये। ये पल मुझे हमेशा याद रहेंगे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में कड़े प्रतिबंध के कारण नहीं मिले
दरअसल, जोरावर अगस्त 2020 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे हैं। 2020 में कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। इस वजह से धवन ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए थे। 2020 के दिसंबर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी धवन टी-20 टीम में शामिल जरूर थे, लेकिन सख्त नियमों की वजह से कही घूम नहीं पाए थे। यही वजह थी कि शिखर अपने बेटे से नहीं मिल पाए थे। 
धवन और आयशा का पिछले साल तलाक हुआ था
धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का पिछले साल ही तलाक हुआ था। इसके बाद से जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही थे। इस बार वह अपनी बहन आलिया के साथ पिता से मिलने भारत पहुंचे थे। धवन वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। इसके बाद अब वह बेटे के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। 
विज्ञापन


धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा
36 साल के धवन को हाल ही में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अगले महीने आईपीएल की शुरुआत होनी है, ऐसे में वह फिलहाल बेटे को समय दे रहे हैं। धवन और आयशा की शादी 2012 में हुई थी। आयशा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां थीं। वहीं, शादी के बाद बेटा जोरावर हुआ। 

धवन नहीं चाहते थे आयशा से तलाक हो
धवन से तलाक की जानकारी आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। हालांकि, धवन की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान आज तक नहीं आया। कुछ लोगों का कहना है कि धवन तलाक नहीं चाहते थे और वह अपनी शादी बचाने के प्रयास में ही लगे हुए थे। इसलिए आज तक उन्होंने तलाक को लेकर कुछ नहीं बोला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें