फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को झटका, धवन श्रीलंका सीरीज से आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाले टेस्ट में जीत के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली ने आशा बंधाई थी कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे और पुरानी गलतियों को नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन


गाले टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन और कप्तान कोहली ने पहली पारी में शतक जड़े थे। धवन पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ और दूसरी पारी में टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे थे।

दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद लिए कोहली की टीम इंडिया के लिए सोमवार को बुरी खबर सामने आई, जिससे टीम इंडिया के मनोबल को तगड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, धवन के बाहर होने की वजह

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के टीम से बाहर होने के पीछे उनकी फिटनेस वजह बताई जा रही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि धवन मैच खेलने के लिए फिट नहीं है।

दरअसल, गाले टेस्ट में धवन के दाएं ‌हाथ में चोट आ गई थी। जिस वजह से वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए थे। उनके फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट में उनका अगले दोनों टेस्ट मैचों में खेलना नामुमकिन है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धवन के इंज्युरी की रिकवरी में 4 से 6 सप्ताह का समय और लगेगा। लिहाजा वह श्रीलंका दौरे में किसी भी मैच में टीम का ‌हिस्‍सा नहीं बन पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें