फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस्टर कूल' धोनी का कारनामा दोहराना चाहेंगे कप्तान कोहली

विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली अभी तक खुद को टीम इंडिया का उपयुक्त कप्तान साबित नहीं कर पाए है। उन पर यंग टीम इंडिया में फिर नया जोश भरकर जीतने की चुनौती है। 20 अगस्त से शुरू होने वाले कोलंबो टेस्ट में कप्तान कोहली महेंद्र सिंह धोनी का कारनामा दोहराकर पुराने शिकवे दूर करना चाहेंगे।
विज्ञापन


कोलंबो में भारत और श्रीलंका के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया अपने पुराने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जीत का स्वाद चख चुकी है। 3- 7 अगस्त 2010 में हुए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने बाजी मारी थी। जिसके फलस्वरुप टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज को ड्रॉ करने में सफल रही।

कोलंबों ग्राउंड का पुराना इतिहास देखें तो यह मैदान टीम इंडिया के अनुकूल नहीं रहा है। यहां ज्यादातर मैचों में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी है। इस बार तो श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। लिहाजा, संगकारा ही नहीं श्रीलंकाई टीम भी इस मैच को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


कोहली अभी तक टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए कुल 4 मैचों में एक भी मैच में जीत नहीं दिला सके हैं। गाले टेस्ट में टीम इंडिया जीत के मुहाने में खड़ी थी लेकिन खराब बल्लेबाजी और ओवरकांफिडेंस ने टीम को हार की ओर धकेल दिया। इस बार कोहली ब्रिगेड को नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की जरुरत है।
विज्ञापन

कोलंबो में कोहली को बनना होगा मिस्टर कूल

आज से ठीक 5 साल पहले टीम इंडिया अपने नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में श्रीलंका दौरे में गई थी। कोलंबो का मैदान जहां टीम इंडिया मेजबान श्रीलंका के खिलाफ ज्यादातर मैच हारी है वहां जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की।

हालांकि उस वक्त टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण सरीखे दिग्गज थे। भारत और श्रीलंका के ‌बीच हुए 3 से 7 अगस्त 2010 के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में पहली पारी में सहवाग और दूसरी पारी में लक्ष्मण ने शतक जड़ा था।

गेंदबाजी में ‌प्रज्ञान ओझा ने 7 विकेट लिए थे। जबकि अमित मिश्रा के खाते में 4 विकेट आए। इशांत शर्मा ने 3 विकेट झटके थे। इसके बाद अब कोंलंबो के मैदान में भारत विराट कोहली की अगुआई में श्रीलंका से भिड़ने उतरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें