फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ीं, स्टार खिलाड़ी हुआ बीमार

Mon, 11 Dec 2017 08:55 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन अस्वस्थ हो गए हैं और श्रीलंका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले वन-डे में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक धवन को बुखार है, जिसकी वजह से पहले वन-डे में उनका खेलना संदिग्ध है।
विज्ञापन


टीम इंडिया धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला वन-डे जीतना चाहेगी, लेकिन अब धवन के अस्वस्थ होने से उसके सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बता दें कि ठंडे मौसम की वजह से मैच सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। धर्मशाला की पिच उछालभरी हो सकती है, जिसे देखते हुए टॉस काफी अहम माना जा रहा है।

बहरहाल, ओपनर शिखर धवन की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। तीसरे क्रम पर श्रेयस अय्यर को खेलते देखने को मिल सकता है जबकि चौथे क्रम की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक के कंधों पर होगी।
विज्ञापन


इसके बाद केदार जाधव, एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। स्पिनर्स में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी पर विकेट निकालने का दारोमदार होगा। तेज गेंदबाजी आक्रमण भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें