फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछों पर तावः धवन ने जड़ा रिकॉर्ड सैकड़ा

Wed, 27 Nov 2013 06:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली चार पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे शिखर धवन ने कानपुर के ग्रीनपार्क में अपने बल्ले का मुंह खोला और उनके बल्ले ने नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन


धवन ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में न सिर्फ शतक ठोका, बल्कि वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली।

धवन ने भारतीय पारी की 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्लिप में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। यह उनके शानदार करियर का पांचवां शतक भी है।

उनके शतक की खासियत यह है कि सभी पांचों शतक उन्होंने 2013 में ही बनाए हैं। इसके लिए धवन ने महज 23 मैच ही खेले। उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज उपल थरंगा के सबसे तेज पांच शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी सुधारा
साल में सबसे ज्यादा रन (1150 रन) बनाने के मामले में धवन तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके आगे विराट कोहली (1237) और रोहित शर्मा (1159) ही हैं।

मैच से पहले धवन की वनडे में सर्वश्रेष्ठ पारी 116 रनों की थी। उन्होंने पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड सुधारा।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 अक्टूबर, 2010 को विशाखापटनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। लेकिन इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके जिससे वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए और बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


इस साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धवन ने महज पांच वनडे मैच खेले थे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया और इस बार कोई मौका नहीं गंवाया तथा एक के बाद एक करके पांच शतक जड़ दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें