फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन को विश्व कप से पहले BCCI ने खराब प्रदर्शन की सजा दे दी है

Fri, 08 Mar 2019 12:34 PM IST
अंशुल तलमले अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन को बीसीसीआई ने बड़ा झटका देते हुए ए प्लस (A+) ग्रेड से बाहर कर दिया है। खिलाड़ियों के लिए गुरुवार देर रात को नया केंद्रीय अनुबंध जारी किया गया। जहां शिखर धवन को यह झटका मिला। गब्बर के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार भी ए प्लस से ए श्रेणी में डाले गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत हुए मालामाल, देखिए किस खिलाड़ी को सालाना कितने रुपए देगी बीसीसीआई

पिछले साल नजरअंदाज किए गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीधे A ग्रेड में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप से पहले पंत को केंद्रीय अनुबंध में जगह मिलना इस बात को पुख्ता करता है कि वो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

खराब फॉर्म बनी मुसीबत

दूसरी तरफ शिखर धवन का लगातार खराब प्रदर्शन विश्व कप टीम में एंट्री पर सवालिया निशान भी लगाता है। 33 वर्षीय यह सलामी बल्लेबाज वन-डे की पिछली 15 पारियों में 26.85 की औसत से महज 376 रन ही बना पाया है। इस दौरान 10 बार ही वे दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। दो बार 50+ स्कोर बना पाए।

विज्ञापन


पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वन-डे सीरीज में कैरेबियाई तेज गेंदबाज ओसेन थॉमस ने उन्हें जमकर परेशान किया था। कई दफे क्लीन बोल्ड किया। धवन की तकनीक पर भी सवाल उठ रहे हैं।

न्यूजीलैंड में लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट ने भी भारत के इस खब्बू बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरी थी। ऐसे में जब विश्व कप से पहले सिर्फ तीन वन-डे मैच खेले जाने हैं, रांची वन-डे धवन के लिए बेहद अहम हो जाता है। अगर उन्हें विश्व कप जाना है तो अपनी खोई फॉर्म को तलाशना ही होगा।


किन 25 खिलाड़ियों को मिली सालान कॉन्ट्रैक्ट में जगह?

 

ग्रेड A+ में 3, ग्रेड A में 11, ग्रेड B में 4 और ग्रेड C में 7 खिलाड़ी शामिल हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2018 से लेकर सितंबर 2019 के लिए हैं

विज्ञापन


ग्रेड A+
 (सालाना 7 करोड़ रुपए): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
ग्रेड A (सालाना 5 करोड़ रुपए): रविचंद्रन आश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत
ग्रेड B (सालाना 3 करोड़ रुपए): लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चाहल, हार्दिक पांड्या
ग्रेड C (सालाना 1 करोड़ रुपए): केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, ऋद्धिमान साहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें