इस बीच विराट कोहली ने एक रन लेने के लिए कॉल किया। धवन का ध्यान अफ्रीकी गेंदबाजों की अपील पर लगा था और वह रन लेने के लिए तैयार नहीं दिखे। मगर कोहली के कॉल करने पर उन्हें दौड़ना पड़ा और पॉइंट पर मुस्तैद एडेन मार्करम ने सटीक थ्रो मारकर धवन को रनआउट कर दिया।
'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन अपने कप्तान से काफी नाराज हुए और उनके संकेतों से यह साफ भी हो गया। फिर धवन ने अपनी भड़ास बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के सामने निकाली। हालांकि, शिखर धवन और विराट कोहली करीबी दोस्त हैं और इसकी मिसाल खुद धवन ने पेश की।
जब विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया तो ड्रेसिंग रूम से सबसे पहले ताली बजाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन ही रहे। इससे एक बात तो साफ हो गई कि शिखर धवन का गुस्सा कुछ देर के लिए था, और समय के साथ उनका मूड ठीक हो गया। बता दें कि विराट कोहली ने 112 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट की जीत दिलाई।