फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस टीम से खेलेंगे शेल्डन जैकसन, 33 की उम्र में लिया बड़ा फैसला

Sun, 12 Jul 2020 02:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेल्डन जैक्सन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अविष्कार साल्वी को हाल में पुडुचेरी टीम का कोच नियुक्त किया गया। पिछले सत्र में सौराष्ट्र के पहले रणजी ट्रॉफी खिताब में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज शेल्डन जैकसन इस साल घरेलू क्रिकेट में पुडुचेरी के लिए खेलेंगे। इस क्रिकेटर ने कहा है कि उनके लिए यह फैसला 'आसान नहीं' था।

विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज जैकसन ने 2019-20 सत्र में 10 मैचों (18 पारी) में 50.56 की औसत से 809 रन बनाए। जैकसन ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) की विज्ञप्ति में कहा, 'यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा और मेरे लिए यह आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यह आगे बढ़ने और किसी अन्य टीम या राज्य के लिए पेशेवर के रूप में खेलने का सही समय है।'

पुडुचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) के सचिव वी चंद्रन ने पीटीआई को बताया कि पिछले सत्र में चोटों के कारण बाहर रहने के बाद तेज गेंदबाज पंकज सिंह एक बार फिर पुडुचेरी की ओर से खेलेंगे जबकि घरेलू क्रिकेट के एक और स्टार बल्लेबाज पारस डोगरा टीम के तीसरे मेहमान खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन


सौराष्ट्र के लिए 2011 में पदार्पण करने वाले जैकसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 49.42 के औसत से 5634 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। जैकसन को घरेलू क्रिकेट में किसी और संघ की ओर से खेलने के लिए एससीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है।

33 साल के जैकसन ने कहा, 'अब तक का सफर शानदार रहा और मैं अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहने के लिए सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का आभारी हूं।' एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने जैकसन की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सीएपी सचिव ने जैकसन का स्वागत करते हुए कहा, 'मेहमान खिलाड़ियों के रूप में 2020-21 सत्र के लिए शेल्डन जैकसन, पारस डोगरा और पंकज सिंह के साथ अनुबंध किया है। तीनों ने रणजी ट्रॉफी में लंबे समय तक खुद को शीर्ष खिलाड़ियों के रूप में स्थापित किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें