फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2018: विदेशी महिला से रेप मामले में टीम से हुआ था निलंबित, अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Sat, 15 Sep 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलाका पीठ की चोट के कारण आगामी एशिया कप से बाहर हो गए हैं जो कि उनकी टीम के लिये करारा झटका है। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि बाएं हाथ का यह 27 वर्षीय बल्लेबाज अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया है और वह दुबई से वापस स्वदेश लौटेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
टूर्नामेंट शनिवार से दुबई में शुरू होगा। दानुष्का की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या को श्रीलंकाई टीम में लिया गया है। सोमवार को श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिनेश चांंडीमल भी उंगली चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से हट गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कुछ महीनों से यह क्रिकेटर लगातार सुर्खियों में भी रहा है। दानुष्का गुणाथिलाका के एक दोस्त पर नॉर्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद गुणाथिलाका को टीम से निलंबित कर दिया गया था।

4 of 5
गुणाथिलाका और उसका दोस्त नॉर्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आए, जहां श्रीलंकाई टीम ठहरी थी। बाद में एक महिला ने दूसरे व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया, जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गुणाथिलाका को 6 मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और वे मेहमान नहीं ला सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें