शॉन पॉलाक ने कहा, 'टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन से मैं बेहद निराश हूं। इस सीरीज से पहले मुझे मेहमान टीम से काफी उम्मीद थी, लेकिन नंबर-1 टीम होने के नाते उनके प्रदर्शन में जो धार होनी चाहिए थी, वो देखने को नहीं मिली।' गौरतलब है कि आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के बाद दूसरे पायदान पर
द. अफ्रीका है।
पॉलाक ने कहा कि टीम इंडिया को ओवरसीज में कुछ दिन पहले आना चाहिए था। इससे उन्हें परिस्थितियों को समझने का थोड़ा समय मिलता। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी माना था कि टीम इंडिया को यहां कुछ समय पहले ही आ जाना चाहिए था।