आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर
- फोटो : getty
आईसीसी के वर्तमान चेयरमैन शंशाक मनोहर अब जून 2018 तक आईसीसी के पद पर बने रहेंगे। गौरतलब है कि शंशाक मनोहर ने अपने पर्सनल कारणों की वहज से मार्च में ही अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके थे, लेकिन आईसीसी के मनाने पर वह मान गए और इसके बाद वह जून 2018 तक चेयरमैन के पद रहने को राजी हो गए।
वहीं अन्य देशों ने भी उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग की थी। बता दें कि मनोहर बिग थ्री का फॉर्मूला रद्द करने वालों में मुख्य भूमिका में थे। इसी वहज के चलते अन्य मुल्क उन्हें एक साल तक और इस पद पर बनाए रहना चाहते हैं। हाल ही में दुबई में सम्पन्न हुई आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई की बहुत किरकिरी हुई थी। जिसकी वजह से अन्य देशों ने अपनी मांग और तेज कर दी थी। आईसीसी (सीओए) की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है। बीसीसीआई के लिए हाल ही में एक सबसे बड़ी चुनौती सामने आई है कि उसने वैश्विक क्रिकेट निकाय में समर्थन खो दिया है।
बता दें कि शंशाक मनोहर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी थे।