फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशांक मनोहर का नया बीसीसीआई अध्यक्ष बनना लगभग तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई के रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर शशांक मनोहर फिर से काबिज हो सकते हैं। क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष पद की होड़ में सचिव अनुराग ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष शरद पवार दोनों गुट उन्हें सर्वसम्मत उम्मीदवार बनाने को तैयार हो गए हैं। पिछले रविवार को जगमोहन डालमिया के निधन के बाद शीर्ष कुर्सी की होड़ में जोड़तोड़ का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

विदर्भ के वकील 57 वर्षीय शशांक मनोहर 2008 से 2011 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं। एन श्रीनिवासन ने उनके बाद ही पद संभाला था। मनोहर की छवि साफ-सुथरी है और खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका रुख बेहद कड़ा रहा है। पवार और ठाकुर दोनों धड़ों के बीच एक शशांक मनोहर ही ऐसे शख्स हैं जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हैं।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और सचिव अनुराग ठाकुर के काफी मनाने के बाद मनोहर फिर से दायित्व संभालने को तैयार हुए हैं। इस बारे में शरद पवार और पूर्व कोषाध्यक्ष अजय शिर्के की ओर से हरी झंडी देने के बाद ही बात आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

इस कदम से एन श्रीनिवासन के अपने उम्मीदवार को आगे बढ़ाने की उम्मीदें ध्वस्त हो गई हैं। मनोहर शुरू से ही पवार और श्रीनिवासन गुट के किसी संभावित गठजोड़ के खिलाफ रहे हैं। पवार और श्रीनिवासन ने पिछले दिनों नागपुर में मुलाकात की थी।
विज्ञापन

श्रीनिवासन के कड़े आलोचक है शशांक

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद से ही वह (शशांक मनोहर) श्रीनिवासन के कड़े आलोचक हो गए।  जब मनोहर ने पवार-श्रीनि गठजोड़ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना विरोध जता दिया तो पवार के पास अपने खेमे का ख्याल रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। मनोहर और शिर्के दोनों ही श्रीनिवासन की कार्यशैली के आलोचक रहे हैं।
सौरव कर सकते हैं मनोहर के नाम की पेशकश बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए शशांक मनोहर के नाम की पेशकश बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) या नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) की ओर से की जा सकती है क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी के लिए पूर्वी क्षेत्र की बारी है। कैब और एनसीसी दोनों पर नियंत्रण नए कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली का है। दस वोट शरद पवार खेमे के पास माने जाते हैं जबकि अनुराग ठाकुर के पास दिल्ली, हिमाचल, रेलवे, सर्विसेज सहित सात वोट माने जा रहे हैं। 
15: वोट चाहिएं कुल 29 कुल वोटों में से अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए। अनुराग ठाकुर और शरद पवार गुट के पास इतने वोट हैं । 08: वोट हैं श्रीनिवासन कैंप के पास। इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, हैदराबाद, झारखंड, ओडिशा, असम और हरियाणा शामिल हैं। 10: वोट हैं शरद पवार खेमे के पास जिनमें मुंबई, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, बड़ौदा, विदर्भ, मध्यप्रदेश, पंजाब, कैब, एनसीसी और त्रिपुरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें