फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का परिवार मुश्किल में, सड़क दुर्घटना में माता-पिता हुए जख्मी

Wed, 09 May 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shardul thakur
आईपीएल सीजन-11 में धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के माता-पिता एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि मंगलवार शाम को ही बीसीसीआई ने शार्दुल ठाकुर का नाम इंग्लैड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था।
विज्ञापन

2 of 5
shardul thakur parents
सूत्रों की मानें तो शार्दुल के पिता नरेंद्र ठाकुर और मां हंसा ठाकुर बाइक पर एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी मुंबई से सटे पालघर जिले में बाइक का बैलेंस खराब हो गया और दोनों इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
शार्दुल ठाकुर
बाइक की रफ्तार तेज होने की शार्दुल के माता-पिता को चोटें आईं हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों को धवले अस्पताल में भर्ती किया है। गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर आईपीएल में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

4 of 5
सीएसके
आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की फ्रैंचाइजी ने इस गेंदबाज को 2 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल में शार्दुल का अब तक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
शार्दुल ने अभी तक खेले कुल सात मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं और आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर कप्तान का दिल जीत लिया। बता दें कि इससे पहले शार्दुल मुंबई की एक लोकल ट्रेन में सफर करते हुए चर्चाओं में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें