फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: शार्दुल ठाकुर सातवें नंबर के बल्लेबाज नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना किसी बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया

Sun, 31 Oct 2021 03:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। भारतीय टीम का मैनेजमेंट शार्दुल ठाकुर को सातवें नंबर का बल्लेबाज नहीं मानता है। इस वजह से टीम में कोई भी बदलाव होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया में कोई बदलाव न करने का मन बना लिया है। मैनेजमेंट के अनुसार शार्दुल ठाकुर सातवें नंबर के बल्लेबाज नहीं हैं। इस वजह से उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह पर भारतीय टीम में जगह नहीं दी जा सकती है। भारतीय टीम के मेंटॉर महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई की कप्तानी रहते हुए भी एक हार के बाद टीम में कोई बदलाव नहीं करते हैं। इसी वजह से भारतीय टीम में भी एक हार के बाद बदलाव की संभावना कम है। 
विज्ञापन


जब तक भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होता, तब तक टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने वाली टीम के चयन में धोनी का प्रभाव होना तय है और टीम में बदलाव की गुंजाइश भी कम ही है। 



कोई भी शार्दुल पर भरोसा करने को तैयार नहीं
टीम मैनेजमेंट का कोई भी सदस्य हार्दिक की जगह शार्दुल को मौका देने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि शार्दुल को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी। सभी लोगों का मानना है कि सातवां नंबर शार्दुल के बल्लेबाजी करने के लिए काफी ऊपर है। जहां तक उनकी गेंदबाजी की बात है वो विकेट लेने में जरूर काबिल हैं, लेकिन उन्होंने लगभग नौ की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। वहीं हा4दिक ने गेंदबाजी शुरू कर दी है, क्योंकि सभी का धैर्य खत्म हो रहा है और हार्दिक भी यह बात बखूबी जानते हैं। वो यह भी समझते हैं कि जो भी लोग यह सोच रहे थे कि वो गेंदबाजी करेंगे वो देख रहे हैं कि हार्दिक अब क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गेंदबाजी न करने पर हार्दिक की जगह खतरे में
चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक आईपीएल में ही गेंदबाजी शुरू कर देंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक भारत या मुंबई के लिए इस साल एक भी ओवर नहीं फेंका है। ऐसे में टीम में उनकी जगह पर भी सावल उठता है। हालांकि शार्दुल को भुवनेश्वर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं वरुण चक्रवर्ती के फिट रहने पर उनका भी टीम में रहना तय है। उनकी गैरमौजूदगी में अश्विन को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें