फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले शेन वॉटसन ने बताया कौन होगा चैंपियन, पाकिस्तान को लेकर कही यह बात

Thu, 25 Aug 2022 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेन वॉटसन ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले बताया है कि कौन सी टीम इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार पाकिस्तान को पूरा यकीन है कि वो भारत को हरा देंगे। 
 
विज्ञापन
शेन वॉटसन ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की भविष्यवाणी की है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इसी मुकाबले से दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। दुबई के मैदान पर होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ अपनी शुरुआत करना चाहेंगी। इससे पहले 2021 में भी दोनों टीमों ने इसी मैदान पर एक दूसरे खिलाफ खेलकर टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू किया था। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान से हारी थी। इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर पिछले साल मिली हार का बदला लेना चाहेगी। 
विज्ञापन


इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने बताया है कि कौन सी टीम इस बार चैंपियन बनने वाली है। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन भारत पर भरोसा जताया है। 

क्या बोले वॉटसन ?
शेन वॉटसन ने स्टार स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतने में सफल रहेगी। पहला मैच काफी अहम रहेगा और इस देखने में मजा आएगा, क्योंकि पाकिस्तान को पूरा यकीन है कि वो इस भारतीय टीम को हरा सकते हैं। वॉटसन के अनुसार जो भी यह टूर्नामेंट जीतेगा, वह एशिया कप जीतने में सफल रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके अंदर से यह आवाज आ रही है कि भारत जीतेगा। उनके बल्लेबाजी क्रम में लगातार आक्रामक बल्लेबाज हैं। इसलिए उनको रोकना काफी मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आठवीं बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा भारत
भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2016 में टी20 फॉर्मेट में भी टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। इस बार रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। पाकिस्तान की टीम ने यह टूर्नामेंट दो बार जीता है, जबकि श्रीलंका एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम है। श्रीलंका ने यह खिताब पांच बार जीता है।  

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मैच हुए हैं। इनमें से आठ भारत और पांच मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें