फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे वाटसन

Fri, 25 Mar 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेन वाटसन
विज्ञापन
हर वर्ल्ड कप की तरह यह टी-20 वर्ल्ड कप भी कई बड़े सितारों के संन्यास का गवाह बनने जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा, पाक के कप्तान शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसित मलिंगा के इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने की खबरों के बीच ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले शेन वाटसन ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


2007 और 2015 में वनडे का वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे शेन वाटसन भारत में खेली जा रही टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है।

34 साल के इस धाकड़ क्रिकेटर ने पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जबकि उन्होंने सितंबर, 2015 से एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।

मैदान पर बड़ शॉट लगाने वाले ऑलराउंडर वाटसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हटने के बाद घरेलू स्तर के क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। साथ ही वह भारत में आईपीएल में भी खेलते रहेंगे। इस बार वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेलेंगे। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहे थे, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त होने के कारण इस टीम पर सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल में खेलने से 2 साल का बैन लगा रखा है।
विज्ञापन


वाटसन ने 59 टेस्ट मैचों में 3731 रन बनाए जबकि 75 विकेट भी झटके थे। हालांकि वह वनडे क्रिकेट में बेहद कामयाब रहे। उन्होंने अपने करियर में 40.54 की औसत से 5757 रन बनाए थे जबकि 190 मैचों से 168 विकेट झटके थे।

क्रिकेट से सबसे नए संस्करण टी-20 में वाटसन ने 56 मैचों से 1400 रन बनाए थे। दुनिया के धाकड़ ऑलराउंडर में से एक वाटसन को स्टीव वॉ के बाद टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर आंके गए।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ के जेम्स सदरलैंड ने कहा कि शेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना अमूल्य योगदान देने पर गर्व होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें