फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Death: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए

Sat, 05 Mar 2022 12:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेन वॉर्न को जब दिल का दौरा पड़ा था तब वो क्रिकेट देख रहे थे। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद दोस्तों ने 20 मिनट तक उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। 
 
विज्ञापन
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्ग्ज क्रिकेट शेन वॉर्न का थाइलैंड में निधन हो चुका है। थाइलैंड पुलिस के अनुसार उनके दोस्तों ने 20 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। उनका निधन होने से पहले वो क्रिकेट देख रहे थे। 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले वॉर्न सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम एक हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। 
विज्ञापन


शेन वॉर्न और उनके दो दोस्त थाइलैंड में एक बंगले में रुके हुए थे। सभी दोस्त साथ में रात का खाना खाने वाले थे, लेकिन वॉर्न खाने में नहीं पहुंचे तो एक दोस्त उनके कमरे में गया। यहां वॉर्न की हालत ठीक नहीं थी। उनके दोस्त ने एंबुलेंस को बुलाया और मुंह से सांस देने की कोशिश की, लेकिन वॉर्न  की हालत में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद एक अपतकालीन टीं पहुंची और उसने भी 10-20 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस वहां पहुंची और वार्न को हॉस्पिट ले जाया गया। यहां भी पांच मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया गया और उनकी मौत हो गई। 

दिल का दौरा पड़ने से पहले क्रिकेट देख रहे थे वॉर्न
शेन वॉर्न दिल का दौरा पड़ने से पहले क्रिकेट देख रहे थे। उनके दोस्त इर्स्किन ने बताया है कि वॉर्न के बारे में लोगों का मानना था कि वो बहुत बड़े शराबी थे, लेकिन ऐसा नहीं था। वो शराब नहीं पी रहे थे। उन्हें अपना वजन कम करना था। इस वजह से वे डाइट पर थे। इर्स्किन ने सालों पहले वार्न को वाइन की एक क्रेट दी थी, जो आज भी रखी हुई है। वॉर्न अपने बच्चों के साथ रहना चाहते थे। उन्हें पोकर और गोल्फ खेलना पसंद था। वे घंटों तक गोल्फ खेलते रहते थे। 
विज्ञापन


वॉर्न और उनके दोस्त साथ में खाना खाने वाले थे। इससे पहले वॉर्न क्रिकेट देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जब उनके दोस्त उन्हें खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो सभी को वॉर्न की हालत का अंदाजा हुआ। 

दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल है वॉर्न
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें