फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मदद को तैयार वॉर्न, बोले— क्रिकेट को फिर महान बनाते हैं

Sat, 10 Nov 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shane Warne
विज्ञापन

महान स्पिनर शेन वॉर्न ने खराब दौर से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मदद की पेशकश करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अन्य पूर्व शीर्ष खिलाड़ियों की सेवाएं लेने का आग्रह किया है। मार्च में गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरे दौर से गुजर रही है। 

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई शीर्ष अधिकारियों ने मामले की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर हालत में जीतने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये के कारण खिलाड़ी धोखेबाजी पर आमादा हो गए थे। 

वॉर्नने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों में कहूं तो चलो क्रिकेट को फिर महान बनाते हैं।' उन्होंने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बुरी हालत में है और रास्ते से भटक गया है। उसे सही रास्ते पर लाना होगा और मैं इसके लिए मदद करने को तैयार हूं।' उन्होंने कहा, 'बाकी पूर्व खिलाड़ी भी ऐसा ही सोचते होंगे। ग्लेन मैक्ग्रा और बाकियों से भी पूछा जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें