वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि विराट कोहली इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने हाथ में लेने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने कहा, 'यह विराट के लिए बहुत बड़ा मैच होगा। उन्होंने शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया है जो कप्तान के लिए महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। वह एक ऐसा बल्लेबाज है जो केन विलियमसन और कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ अपने खेल में शीर्ष पर है।' उन्होंने कहा, 'वह किसी भी तरह से इसको जीतना चाहेंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जैसा प्रदर्शन किया है वह असंभव को संभव बनाने जैसी क्षमता को दिखाता है।'