फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो, फिर मिले ऐसे कमेंट्स

Thu, 17 Aug 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल के शिकार बनते हैं। शमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, लेकिन अधिकांश वो यूजर्स के निशाने पर आ जाते हैं। इसका प्रमुख कारण है उनका पत्नी के साथ फोटो शेयर करना।
विज्ञापन


शमी ने अपनी पत्नी की पहले ऐसी कई फोटो शेयर की है, जिसके बाद वो आलोचकों के निशाने पर आ गए। बता दें कि पत्नी के साथ वेस्टर्न ड्रेस में तस्वीर शेयर करने पर ट्रोलरों को शमी ने करारा जवाब दिया था। वह लगातार अपने परिवार की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने राहत की सांस ली होगी।

दरअसल, श्रीलंका में टीम इंडिया के टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। शमी ने ट्वीट में फोटो के साथ कैप्शन दिया, 'भारत लौटने का समय, भारतीय टीम को आगामी वन-डे सीरीज के लिए बेस्ट ऑफ लक।'
विज्ञापन

  Goodmorning everyone Travel time to India goodluck team india upcoming series 🖒🖒 pic.twitter.com/xuLa47xTIl — Mohammed Shami (@MdShami11) August 16, 2017
विज्ञापन

शमी के फोटो शेयर करने पर ऐसे कमेंट्स आए

मोहम्मद शमी
उनकी फोटो पर लोगों के कमेंट्स और लाइक्स आ रहे हैं पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फोटो पर व्यंग कर रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स उनसे मजाक में कह रहे हैं कि कहीं उनकी इस तस्वीर पर फिर से 'फतवा' ना आ जाए। दरअसल, शमी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी पत्नी (हसीन जहां) अपना सिर बिना ढंके बैठी हैं।

ये भी पढ़ें : शमी फिर से हुए ट्रोल: यूजर्स ने कहा भाई गाय को मां बोले या सीता को बहुत कन्फ्यूजन है यार

कुछ समय पहले शमी ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया एक फोटो शेयर की थी, जिसकी वजह से उनपर काफी आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस फोटो की वजह से शमी को खूब ट्रोल किया गया था पर उन्होंने डटकर इन ट्रोल्स का सामना किया था।

अपनी पत्नी के साथ शेयर की गई फोटोज की वजह से शमी लोगों के निशाने पर आते रहे हैं, इसलिए इस बार उनके फैंस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया ताकि कोई उनपर गलत कमेंट्स ना कर सके। शमी के ट्वीट्स पर आए इन कमेंट्स को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं।
  यार अभी तक फ़तवा वाला कमेन्ट नहीं मिला — Bittu choudhary (@bittujyoti2) August 16, 2017

  शायद आज फतवा नही लगेगा — Abhijeet Paygude (@PaygudeAbhijeet) August 16, 2017

  @MdShami11
Bhabhi ji app ko to hamesh tufoon ka samna karna padta hai kahi phir na samna ho jaye — Pawan Kumar (@pawantiger6) August 16, 2017

  Aaj phir se radical log ki jalegi ye pic dekh kar...phir se fatwa ka rona royenge radical log..😎😎😎 — Neeraj Sharma (@neerajunique80) August 16, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें