फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर के फैसले पर दिखाई नाराजगी तो लग गया जुर्माना

Mon, 06 May 2013 10:10 PM IST
बुलावायो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के आलराउंडर साकिब अल हसन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वन-डे के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करने के कारण जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


साथ ही जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रैंडन टेलर और पूरी टीम पर भी धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना किया गया है। 34 रन पर एलबीडब्लू आउट घोषित किए जाने पर साकिब ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि गेंद लेग साइड की तरफ जाती दिखाई दे रही थी और ऐसा लग रहा था कि उसने बैट का अंदरूनी किनारा भी लिया है।

साकिब ने फैसले से नाराज होकर बल्ला अपने पैड पर ही दे मारा। मैच रेफरी क्रिस ब्रोड ने इसे आईसीसी आचार संहिता के लेवल दो के उल्लंघन का अपराध मानते हुए साकिब पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकिब ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम पर धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया। जिम्बाब्वे को निर्धारित समय में एक ओवर धीमा पाया गया।

कप्तान टेलर पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और शेष खिलाड़ियों पर दस-दस प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें