फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी पर लगा बॉल टेंपरिंग का आरोप

Wed, 13 Sep 2017 04:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
विज्ञापन
हाल ही में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में दोनों देशों ने 1-1 से सीरीज बराबर की। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से मात देकर इतिहास रचा था। वहीं दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी लाज बचाने में सफल हो गई। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे सीरीज को लेकर विवाद होना तय है। 
विज्ञापन


This snippet featured in the closer for today's play. Caught my eye. Rubbing the ball on the ground ... doesn't seem right #BANvAUS #cricket pic.twitter.com/a2MMo7PCuv— Paul Cochrane (@paulcochrane) September 6, 2017


ढाका टेस्ट में बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर चटगांव में खेले गए दूसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है। एक प्रशंसक ने ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शाकिब पसीना सुखाने के लिए पिच पर हाथ रगड़ते दिख रहे हैं लेकिन इसी बीच वो गेंद को भी पिच पर रगड़ते दिख रहे हैं। जिससे कि गेंद अच्छी तरह ग्रिप हो और पिच पर पड़कर ज्यादा स्पिन भी हो। 
विज्ञापन


यह हादसा भी नहीं है क्योंकि शाकिब गेंद की एक  सरफेस को ही जमीन पर रगड़ रहे हैं। ताकि टीम के दूसरे गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग हासिल करने में मदद मिल सके। 

सबसे आश्चर्य की बात ये है कि इस घटना पर मैच के दौरान किसी भी मैच ऑफीशियल की नजर नहीं पड़ी लेकिन अब जब शाकिब वीडियो में चीटिंग करते पकड़े गए हैं तो उनके पास शायद ही इस बात का कोई जवाब हो। लेकिन यदि आईसीसी इस टेप को रिव्यू करने का मन बना ले तो शाकिब के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस वजह से  घर पर आराम करना शाकिब के लिए हराम हो जाएगा। 
विज्ञापन



आईसीसी के नियमों के अनुसार यदि शाकिब गेंद से छेड़छाड़ करने के दोषी पाए जाते हैं तो उनपर कुछ मैच खेलने पर प्रतिबंध लग सकता है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें