फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: सौ करोड़ का सांप का जहर बरामद, 3 गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 03:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस के खुफिया विभाग (सीआईडी) की एक टीम ने कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में छापेमारी के दौरान सांपों के जहर से भरे हुए शीशे के तीन जार (कंटेनर) बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जिनकी कीमत सौ करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कोलकाता में इसकी जानकारी दी।

सीआईडी सूत्रों ने बताया कि एक विश्वस्त सूचना के आधार पर एजेंसी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर बारासात इलाके में छापेमारी के दौरान जहर बरामद किया।
विज्ञापन


इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बाजार में इस जहर की कीमत सौ करोड़ रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नारायण दास, देव ज्योति दास और बुद्धदेव खन्ना हैं। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों पर सांपों के जहर की तस्करी करने वाले किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा होने का संदेह है। फिलहाल उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें