फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Indies Cricket: शाई होप को वेस्टइंडीज ने बनाया वनडे का कप्तान, टी20 में इस खिलाड़ी को मिली कमान

Thu, 16 Feb 2023 04:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गई थी। टेस्ट क्रिकेट में क्रेग ब्रैथवेट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
विज्ञापन
शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को वनडे टीम की कमान सौंपी है। वहीं, रोवमन पॉवेल को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गई थी। टेस्ट क्रिकेट में क्रेग ब्रैथवेट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम इस महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। वहां दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 28 फरवरी से चार मार्च तक पहला टेस्ट सेंचुरियन और आठ से 12 मार्च तक दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। 16 और 18 मार्च को दो वनडे मैच ईस्ट लंदन में खेले जाएंगे। वहीं, पोचेफस्ट्रूम में तीसरा वनडे 21 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद 25 और 26 मार्च को दो टी20 मैच सेंचुरियन और 28 मार्च को तीसरा टी20 जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

शाई होप के सामने वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना बड़ी चुनौती
शाई होप ने कप्तान बनाए जाने के बाद कहा, ''यह एक बड़ा सम्मान है। वेस्टइंडीज टीम का कप्तान बनाए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस टीम की कप्तानी का सपना सभी बचपन से देखते हैं।'' वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप के लिए चल रही सुपर लीग में आठवें स्थान पर है। विश्व कप का आयोजन भारत में होना है। टूर्नामेंट में खेलने के लिए उसे क्वालिफायर्स में खेलना होगा। इसका आयोजन जून-जुलाई में जिम्बाब्वे में होगा।
विज्ञापन


अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बना चुका है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपना स्थान पहले ही पक्का कर लिया है। वह अमेरिका के साथ संयुक्त मेजबान होने के नाते स्वत: ही क्वालिफाई हो गया है। वेस्टइंडीज दो बार इस टूर्नामेंट को जीत चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें