दूसरे वन-डे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को बड़े अंतर से हराकर सीरीज बराबर की।
पहले मुकाबले में हार मिलने के बाद अफगानिस्तान की टीम ने दमदार वापसी करते हुए आयरलैंड को हराया। वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान के लिए ये आखिरी मुकाबला था जिसमें उन्होंने शानदार वापसी की।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद के तूफानी 101 रन, रहमत शाह (62) एवं नजीबुल्लाह जादरान (60*) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 305 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम कप्तान गुलबदिन नैब की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और 179 रन पर ढेर हो गई। नैब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 6 विकेट झटके।
गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने दूसरे व अंतिम वनडे में आयरलैंड को 126 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर कर ली।
आयरलैंड की तरफ से पॉल स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 50 और गैरी विल्सन ने 34 रन बनाए।