फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: स्टार्क की कीमत और डंकी की कमाई पर शाहरुख का मजेदार बयान; बोले- यहां पैसे आएंगे, वहां तो चले गए

Wed, 20 Dec 2023 07:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। कोलकाता की टीम ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोलकाता की टीम के मालिक शाहरुख खान ही हैं।
 
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ की बोली लगी है और इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल नीलामी खत्म होने के बाद स्टार्क लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दुबई में हुई नीलामी में आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। पहले पैट कमिंस ने यह आंकड़ा पार किया और थोड़ी देर बाद स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बना दिया। 
विज्ञापन


मिचेल स्टार्क को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। शाहरुख की फिल्म डंकी भी गुरुवार को सिनेमाघरों में आ रही है। ऐसे में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बात की। इस दौरान एक फैन से शाहरुख से पूछा कि डंकी की पहले दिन की कमाई या स्टार्क की कीमत में कितना अंतर होगा। इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डंकी से पैसे आएंगे, जबकि स्टार्क पर तो पैसे गए हैं। दोनों चीजें एक-दूसरे के विपरीत हैं।



केकेआर के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी रिलीज से पहले एक फैन ने एक्स पर शाहरुख से पूछा- डंकी के पहले दिन के कलेक्शन और मिचेल स्टार्क के ऑक्शन प्राइज में कितना अंतर होगा। इसके जवाब में उन्होंने लिखा "ये कौन सा सवाल है भाई। चॉक और पनीर वाला। डंकी में आएगा वहां तो गया है बस !! हा हा" 
विज्ञापन


आईपीएल ऑक्शन में भले ही स्टार्क और कमिंस को 20 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली हो और दोनों ने मिलकर इस नीलामी में 45 करोड़ रुपये कमाए हों, लेकिन उनके साथी जोश हेजलवुड को इस नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। दो करोड़ बेस प्राइस वाले हेजलवुड पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। 

33 वर्षीय स्टार्क ने आमतौर पर आईपीएल के बजाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता दी है, लेकिन उन्होंने आईपीएल के बाद होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नीलामी में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने आईपीएल के केवल दो सीजन खेले हैं, जिसमें 27 मैचों में 20.38 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। वहीं, कमिंस आईपीएल खेलते रहे हैं, लेकिन 2023 विश्व कप के कारण पिछले सीजन में वह इस लीग में नहीं खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें