आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का सह-स्वामित्व रखने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीएसए ग्लोबल टी-20 लीग में एक फ्रेंचाइजी खरीद ली है।
शाहरुख के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिकाना हक वाली जीएमआर ने भी आठ टीमों की लीग में एक टीम खरीदी है। जीएमआर की फ्रेंचाइजी जोहानिसबर्ग होगी जिसके मर्की खिलाड़ी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा होंगे।
जबकि शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कैपटाउन होगी जिसके मर्की प्लेयर जेपी डुमिनी होंगे। पहली बार आयोजित हो रही सीएसए ग्लोबल लीग में खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट 19 अगस्त को होगा जिसमें दस देशों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।