मिताली राज की
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के दौरान बल्लेबाजी पर जाने से पहले किताब पढ़ने की फोटो वायरल हुई थी। इस बारे में बात करते हुए मिताली ने कहा, 'मैच के दौरान दबाव से दूर होने के लिए मैं किताबें पढ़ती हूं। इससे मुझे शांत रहने में मदद मिलती है और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।'
34 वर्षीय मिताली भारतीय पुरुष और महिला टीम की पहली ऐसी कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया। मिताली के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने 2005 और 2017 में वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, दोनों ही मौकों पर भारतीय टीम को हार झेलना पड़ी।
मिताली की उपलब्धि है कि वह वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज हैं।