फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी का कमाल, फिर भी हारा पाक

Mon, 11 Mar 2013 12:40 PM IST
ब्लोमफोंटेन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद पहले वनडे मैच में भी पाकिस्तान को 125 रनों की करारी हार मिली। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने 34 रनों की अपनी पारी के दौरान अपना 300वां वनडे छक्का जमाया।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कोलिन इनग्राम के नाबाद 102 रनों की पारी के दम पर 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 316 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 36.2 ओवर में 190 रनों पर ढेर हो गई।

मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहिद अफरीदी ने 16 गेंदों में तीन छक्के और दो चौकों से सजी 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

इस पारी में अफरीदी ने जैसे ही 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर पारी का दूसरा छक्का लगाया, वे 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

इन तीन छक्कों के साथ कुल 324 पारियों में अब उनके नाम 301 छक्के हो गए हैं। वनडे में छक्का लगाने के मामले में अफरीदी के बाद सनत जयसूर्या दूसरे नंबर पर हैं। जयसूर्या ने 445 पारियों में 270 छक्के लगाए हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर 195 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


टॉप टेन सिक्सर प्लेयर
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) : 301
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) : 270
सचिन तेंदुलकर (भारत) : 195
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) : 193
सौरव गांगुली (भारत) : 190
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) : 162
क्रिस क्रेंस (न्यूजीलैंड) : 153
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) : 152
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) : 149
ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) और युवराज सिंह (भारत) : 145

अफरीदी ने खेला 350वां वनडे मैच
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के साथ ही शाहिद अफरीदी 350 वनडे खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए। इस सूची में भारत के सचिन तेंदुलकर 463 वनडे खेलकर टॉप पर हैं। इसके अलावा सनत जयसूर्या 445, माहेला जयवर्द्घने 391, इंजमाम उल हक 378, रिकी पोंटिंग 375, वसीम अकरम 356, मुथैया मुरलीधरन 350 ने वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें