अफरीदी को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहे दो साल हो गए हैं, लेकिन अब भी वह जब-जब मैदान पर उतरे हर बार कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स की ओर से खेलते हुए 15 विकेट अपने नाम किए।
अफरीदी अब पाकिस्तान में खेली जाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट लीग की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने ने कहा कि अब मेरा पूरा फोकस घरेलू क्रिकेट पर है। मैंने अपने सभी दूसरे काम कम कर दिए हैं और अब मैं पीसीएल की तैयारी में जुट गया हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाला सीजन मेरे लिए बेहतर साबित हो।