फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव बोले- मोदी सरकार नीरव तक पहुंचकर उसके पापों की सजा देगी

Mon, 19 Feb 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के बाद भगोड़े डायमंड किंग नीरव मोदी को योग गुरु बाबा रामदेव ने पापी बताया है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी हो या नीरव मोदी जो भी ऐसा काम करता है वो देश को शर्मसार करने वाला काम करता है। ऐसे लोग घोटाले करके देश को बदनाम करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नीरव मोदी के असली ठिकाने तक पहुंचेगी। रामदेव ने कहा कि नीरव मोदी को उसके पापों का फल मिलेगा।    


 
विज्ञापन

राहुल बोले कहां है देश का चौकीदार

राहुल गांधी - फोटो : ANI
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं। उन्होंने आज एक बार फिर अपने ट्विटर अकाउंट से सवाल पूछा कि देश का चौकीदार कहां हैं। उन्होंने लिखा- पहले ललित फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार? साहब की खामोशी का राज जानने को जनता बेकरार, उनकी चुप्पी चीख-चीख कर बताए, वो किसके हैं वफादार। मोदी ने भारत को लूटा। इससे पहले भी उन्होंने मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि पीएम बच्चों को परीक्षा में कैसे पास हों, उस पर 2 घंटे बोल सकते हैं लेकिन नीरव मोदी के मामले पर 2 मिनट नहीं। जेटली इसे छुपा रहे हैं। आप दोषी की तरह बर्ताव करना बंद करें। इस मामले पर बोलिए। मोदी ने भारत को लूटा।

राहुल ने नोटबंदी के साथ पीएनबी घोटाले को जोड़ते हुए इसे आश्चर्यजनक बताया और कहा था कि पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए और देश के पैसों को बैंकिंग सिस्टम में भेज दिया। वहीं नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपए बैंक से लेकर देश छोड़कर भाग गया। पीएम बच्चों को यह बता सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह लिखें लेकिन यह नहीं बता सकते कि कैसे नीरव मोदी आम आदमी का पैसा छीनकर भाग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें