फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच के बाद अब शाहिद अफरीदी ने मांगी माफी

Wed, 30 Mar 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी अपने देशवासियों से माफी मांग ली है। अफरीदी ने कहा कि वह देशवासियों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे इसके लिए वह अपने मुल्क से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले कोच वकार यूनुस ने सार्वजनिक तौर पर टीम के प्रदर्शन के लिए माफी मांगी थी।
  
बकौल अफरीदी, ‘मेरे बारे में कौन क्या कह रहा है खुदा की कसम मुझे इसकी परवाह नहीं। खराब प्रदर्शन के लिए मैं पूरी आवाम से माफी चाहता हूं कि जो उम्मीदें मुझसे और टीम से थी मैं उस पर खरा नहीं उतर सका।’

अफरीदी बुधवार को दुबई से लाहौर पहुंच गए। जहां वह तथ्य अन्वेषण समिति के समक्ष पेश होंगे। कोच वकार यूनुस पहले ही तथ्य अन्वेषण समिति के समक्ष वर्ल्ड कप में पाक टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी रिपोर्ट रख चुके हैं।
विज्ञापन


अफरीदी भी अपनी बात समिति के समक्ष के रखेंगे। उसके बाद ही इन दोनों के आगामी कैरियर का फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि पीसीबी प्रमुख शहरयार खान पहले ही कह चुके हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आफरीदी कप्तान नहीं रहेंगे। साथ ही टीम में उनकी जगह की कोई गारंटी भी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें