फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2022: शाहिद अफरीदी वापसी पर हो गए फेल, बल्लेबाजों ने जमकर कूटा, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 04 Feb 2022 12:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अफरीदी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ चार ओवर में 67 रन खर्चे। यह पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे महंगा स्पेल था। उनसे पहले जफार गोहर ने चार ओवर में 65 रन दिए थे। 
 
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग में शाहिद अफरीदी की वापसी बेहद खराब रही है। 41 साल के अफरीदी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ वापसी करते हुए बेहद खराब प्रदर्शन किया और एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अफरीदी ने गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में 67 रन देकर एक विकेट लिया। इसके साथ ही अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। अफरीदी बल्ले के साथ भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने आठ गेंदों में चार रन बनाए और शादाब खान की गेंद पर कैच आउट हो गए। 
विज्ञापन


अफरीदी की टीम यह मैच 43 रन से हार गई। इस्लामाबाद यूनाइटेड के 229 रनों के जवाब में अफरीदी की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स 19.3 ओवरों में 186 रन बनाकर आउट हो गई। 

पीएसएल में सबसे महंगे गेंदबाज
अपने चार ओवर में 67 रन खर्च करने वाले अफरीदी इस लीग के सबसे महंगे गेंदबाज बन चुके हैं। उनसे पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड के ही जफर गोहर ने पिछले साल बिना कोई विकेट लिए 65 रन दिए थे। वहीं साल 2019 में शाहीन अफरीदी ने अपने चार ओवरों में 62 रन देकर एक विकेट लिया था। मजेदार बात यह है कि इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम तीनों ही मौकों पर मैच खेल रही थी। दो बार इस्लामाबाद के बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजी की पिटाई की तो 2021 में उनका ही गेंदबाज पिट गया था। 
विज्ञापन


क्वेटा ग्लैडिएटर्स की करारी हार
इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाजों ने सरफराज के फैसले को लगत साबित करते हुए उनके गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पॉल स्टर्लिन ने 58, मुनरो ने 72 और आजम खान ने 65 रन की पारी खेली। एलेक्स हेल्स ने भी नौ गेंद में 22 रन बनाए। निर्धिरित 20 ओवरों में इस्लामाबाद की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया। 

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स का पहला विकेट 54 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद नियमित अंतराल पर टीम विकेट गंवाती रही और 19.3 ओवरों में 186 रन बनाकर आउट हो गई। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए सबसे ज्यादा 50 रन एहसान अली ने बनाए। उनके अलावा मोहम्मद नवाज ने 47 और जेम्स फॉकनर ने 30 रन की पारी खेली। इस्लामाबाद के लिए कप्तान शादाब खान ने पांच विकेट लिए। वहीं हसन अली और मोहम्मह वसीम को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें