फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग सलमान का जबरा फैन हुआ पाकिस्तान का यह तूफानी ऑलराउंडर, तस्वीर हो रही वायरल

Tue, 10 Jul 2018 01:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahid afridi
विज्ञापन

पाकिस्तानी के तूफानी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने सोमवार को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से मुलाकात की। इन दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद शाहिद अफरीदी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर सलमान के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी तस्वीर भी शेयर किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए अफरीदी ने कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ एक खास मुलाकात। ऑल द बेस्ट फॉर ईवेंट।' गौरतलब है कि अफरीदी इन दिनों ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में एडमंटन रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।





उन्होंने अपने मिशन को प्रमोट करने के लिए सलमान से मुलाकात की, जो एक शो के सिलसिले में यहां आए हुए हैं। सलमान दुनियाभर में 'होप अपलिफ्ट' फाउंडेशन के तहत दुनियाभर में शो करते रहे हैं, वहीं अफरीदी भी अपने 'शाहिद अफरीदी फाउंडेशन' के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


अफरीदी ने सलमान से मुलाकात की फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर सलमान को उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई दी। सलमान के आग्रह पर अफरीदी ने उनके शो को अटेंड किया। अफरीदी ने इस दौरान अपने चेरिटी आर्गेनाइजेशन के बारे में बताया और सितारों से इसमें शामिल होने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


देखें वीडियो:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें