फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Afridi: नई पारी शुरू कर सकते हैं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, राजनीति पर क्या बोले पूर्व कप्तान?

Sat, 17 Jan 2026 03:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उन्हें राजनीति से जुड़ने में कोई परहेज नहीं है।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उन्हें भविष्य में राजनीति से जुड़ने से कोई परहेज नहीं है। वह कराची से अब देश की राजधानी इस्लामाबाद में बस गए हैं। अफरीदी का जन्म पाकिस्तान के उत्तरी कबायली इलाके में हुआ था, लेकिन बचपन से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन कराची में बिताया। हालांकि, शनिवार को उन्होंने पुष्टि की कि वह इस्लामाबाद में बस गए हैं।
विज्ञापन

राजनीति से जुड़ेंगे शाहिद अफरीदी?
अफरीदी से जब पूछा गया कि क्या इसका कारण यह है कि वह अब राजनीति में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने जंग अखबार से कहा, 'मैं पाकिस्तान को समृद्ध होते देखना चाहता हूं और मुझे लगता है कि यह तभी संभव है जब सरकार और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं को अपना संवैधानिक कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दी जाए। पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट ने मुझे शोहरत, दौलत, सब कुछ दिया है। मैं निश्चित रूप से अपने देश के लिए कुछ करना चाहूंगा।'
विज्ञापन

पहले भी कई पाकिस्तानी खिलाड़ी बने राजनीतिज्ञ
पाकिस्तान के क्रिकेटरों का राजनीति में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। अपने जमाने के दिग्गज ऑलराउंडर इमरान खान ने न केवल अपनी पार्टी बनाई बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने। इमरान के साथी तेज गेंदबाज सरफराज नवाज भी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए और कुछ समय के लिए खेल मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें