फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने बीच में छोड़ी लंका प्रीमियर लीग, बेटी की वजह से पकिस्तान वापस लौटे

Thu, 03 Dec 2020 11:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : twitter@LPLt20official
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित पहली लंका प्रीमियर लीग पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के लिए अच्छी साबित नहीं हुई है। लीग में गाले ग्लेडिएटर्स की कमान संभालने वाले अफरीदी की पहले तो फ्लाइट छूट गई थी, बाद में वे एक मैच में विवाद में फंसे और अब उन्हें सबकुछ छोड़ पाकिस्तान वापस लौटना पड़ा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने ट्वीट कर अपने स्वदेश लौटने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'दुर्भाग्यवश मुझे निजी इमरजेंसी की वजह से लंका प्रीमियर लीग को बीच में ही छोड़कर घर जाना पड़ रहा है। मैं सब कुछ ठीक होने पर जल्दी ही एलपीएल में अपनी टीम से जुड़ूंगा, शुभकामनाएं।'
 

अफरीदी ने अपने ट्वीट में सही कारण के बारे में तो नहीं बताया था लेकिन अब लंका प्रीमियर लीग के हैंडल से उनकी एक तस्वीर ट्वीट की गई है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है कि अफरीदी की बेटी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए उन्हें घर लौटना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें