फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ आखिरी वनडे में कमिंस को मिला था आराम, ब्रेट ली ने फैसले पर उठाए सवाल

Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
pat cummins
विज्ञापन

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे में हराकर जीत के साथ सीरीज की समाप्ति की थी। इस मैच में दोनों टीमों ने कई बड़े बदलाव किए थे, टीम इंडिया के लिए जहां बदलाव अच्छे साबित हुए तो वहीं मेजबान टीम को चोटिल डेविड वार्नर की कमी महसूस हुई और पैट कमिंस को आराम देने की वजह से टीम की गेंदबाजी भी कमजोर नजर आई। 

विज्ञापन

 
अब ऑस्ट्रेलिया द्वारा पैट कमिंस को आराम देने का फैसला पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को रास नहीं आया। ली ने भारत के खिलाफ समाप्त हुई श्रृंखला के महज दो मैचों के बाद पैट कमिंस को आराम देने के आस्ट्रेलियाई फैसले पर सवाल उठाए।

तेज गेंदबाजी के अगुआ कमिंस अगस्त में इंग्लैंड दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेले थे। उन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत अंतिम वनडे के लिए आराम दिया गया और वह आगामी टी-20 श्रृंखला का भी हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन


ली ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘यह शायद उसका फैसला नहीं होगा, वह शायद खेलना चाहता होगा, खिलाड़ी आमतौर पर खेलना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दो मैचों के बाद उन्हें थकना नहीं चाहिए। मैंने हमेशा पाया है कि व्यक्तिगत रूप से मैं जितने ज्यादा मैच खेलता था, उतना ज्यादा बेहतर लय में होता था।’

ली की राय है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है तो उसे आराम दिया जा सकता है लेकिन फिट खिलाड़ियों को जितने ज्यादा संभव हो, उतने मैच खेलने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे एक हफ्ते का भी ब्रेक मिलता है, भले ही यह टूर्नामेंट में ब्रेक है या फिर मुझे आराम दिया गया, तो इसके बाद आपको फिर से लय हासिल करनी होती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें