फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid vs Shaheen: शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद की गेंद पर लगाया शानदार छक्का, देखते रह गए शाहीन, देखें Video

Fri, 03 Feb 2023 07:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभ्यास मैच के दौरान शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 
 
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सत्र के लिए तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। शाहीन के घुटने में चोट लगी थी और इससे उबरने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नेट्स में अभ्यास के दौरान शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को गेंदबाजी की और इस दौरान शाहिद ने शाहीन की गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया। शाहिद के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहिद के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। 



पीएसएल में गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने अपनी वापसी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह चोट से परेशान हो गए थे और क्रिकेट छोड़ने के बारे में भी सोच रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने पुराने वीडियो देखकर वापसी की कोशिश जारी रखी और फिर से गेंदबाजी के कर पाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा "ऐसे समय थे जब मैं हार मान लेना चाहता था। मैं केवल मांसपेशी पर काम कर रहा था और इसमें सुधार नहीं हो रहा था। अक्सर मैं खुद से कहता था 'यह बहुत हो गया, मैं अब यह नहीं कर सकता। लेकिन फिर मैं यूट्यूब पर अपनी गेंदबाजी देखता था और देखता था कि मैंने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे मुझे प्रेरणा मिली और मैंने खुद से कहा कि 'थोड़ा और जोर लगाओ'... चोट के कारण क्रिकेट से बाहर होना एक तेज गेंदबाज के लिए निराशाजनक है।"

पीएसएल का आठवां संस्करण 13 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें पहले मैच में शाहीन के नेतृत्व वाली लाहौर कलंदर्स की टीम मुल्तान सुल्तांस से भिड़ेगी। शाहीन ने लाहौर कलंदर्स को पिछले सीजन में पहली बार पीएसएल चैंपियन बनाया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण रोल अदा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें