पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बुधवार को अंपायर ने खिलाड़ियों की टोपी लेने से इनकार कर दिया। अंपायर के इस कार्य से पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी नाराज हैं और उन्होंने तुरंत आईसीसी को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
अफरीदी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'प्रिय आईसीसी हैरान हूं कि अंपायरों को गेंदबाजों की टोपी लेने की अनुमति क्यों नहीं दी गई जबकि वे उसी जैव सुरक्षित वातावरण में रहते हैं, जिसमें खिलाड़ी और प्रबंधन के लोग रहते हैं और यहां तक खेल समाप्त होने पर हाथ भी मिलाते हैं।'
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मुल्तान सुल्तान्स की तरफ से खेल रहे अफरीदी पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच के दौरान तब नाखुश दिखे जब उनके गेंदबाजी के लिए आने पर अंपायर ने उनकी टोपी लेने से इनकार कर दिया।