फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहिद अफरीदी का कमाल अब भी जारी, बने ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

Tue, 27 Feb 2018 08:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : File
विज्ञापन
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भले ही इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन अब भी उनका कमाल मैदान पर बरकरार है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) के तीसरे सीजन में सोमवार को कराची किंग्स और लाहौर कलंदर के बीच मैच खेला गया। कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में लाहौर की पूरी टीम 19वें ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई और इस तरह से कराची ने यह मैच 27 रन से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


कराची की ओर से खेल रहे अफरीदी ने इस मैच में 4 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने पहले शोएल अख्तर, उमर अकमल और फिर फखर जमात को अपना शिकार बनाया। अफरीदी को उनकी इस घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 





इस मैन ऑफ द मैच के साथ ही यह उनका टी20 क्रिकेट में 30वां खिताब है। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच चुने जाने खिलाड़ी बने। उनसे आगे इस मामले में सिर्फ वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल ही हैं। उनके नाम अब तक 53 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब है। 
विज्ञापन


बता दें कि इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा बार 'मैन ऑफ द मैच' पाने वाले खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं। 2006- 2016 तक अफरीदी ने 98 मैचों में 11 बार 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें