फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afridi-Gambhir: 'कोहली-रोहित टीम इंडिया की रीढ़, 2027 तक खेलना चाहिए', शाहिद अफरीदी ने गंभीर पर भी साधा निशाना

Wed, 10 Dec 2025 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अफरीदी ने कहा, 'डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते समय प्रैक्टिस के दौरान रोहित की बल्लेबाजी देखकर ही समझ गया था कि ये खिलाड़ी एक दिन भारत के लिए खेलेगा और आज वह विश्व क्रिकेट का बड़ा नाम है।'
विज्ञापन
रोहित ने वनडे में छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा तो शाहिद अफरीदी की आई प्रतिक्रिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेटरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अफरीदी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारतीय वनडे टीम की रीढ़ करार दिया और कहा कि दोनों बल्लेबाजों को कम से कम 2027 वनडे विश्व कप तक खेलते रहना चाहिए। उन्होंने भारतीय कोच गौतम गंभीर पर भी अप्रत्यक्ष निशाना साधा और कहा कि गंभीर अपने फैसलों में खुद को हमेशा सही मानते हैं। अफरीदी ने कहा कि समय ने साबित किया है कि गंभीर का हर फैसला सही नहीं होता।
विज्ञापन
Trending Videos

कोहली और रोहित को बताया भारतीय क्रिकेट की धुरी
टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अफरीदी ने कहा, 'ये सच है कि विराट और रोहित भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। हालिया वनडे सीरीज में दोनों की फॉर्म देखकर साफ है कि वे 2027 विश्व कप तक खेल सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों दिग्गजों का सही इस्तेमाल होना चाहिए। अफरीदी ने कहा, 'जब भारत कमजोर टीमों के खिलाफ खेले, तब नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए और रोहित-विराट को आराम दिया जा सकता है।'

गंभीर और अफरीदी - फोटो : PTI
गंभीर पर फिर जुबानी हमला
अफरीदी और गंभीर के रिश्ते पहले भी मैदान पर गर्म रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर गंभीर पर कटाक्ष किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, 'गंभीर ने अपनी कोचिंग शुरुआत इस तरह की जैसे वही हर बात में सही हों, लेकिन बाद में साबित हो गया कि हर समय आपके फैसले सही नहीं होते।'
विज्ञापन

रोहित ने रिकॉर्ड तोड़ा, पर खुश हैं अफरीदी
अफरीदी ने रोहित शर्मा के द्वारा उनके वनडे में कुल छक्कों के रिकॉर्ड तोड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। मुझे खुशी है कि एक ऐसा खिलाड़ी जिसे मैंने हमेशा पसंद किया, उसने यह रिकॉर्ड तोड़ा।' रोहित ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और अब उनके नाम 355 छक्के हैं।

अफरीदी ने याद करते हुए कहा कि 2008 में आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए साथ खेलते समय ही उन्होंने रोहित की क्लास पहचान ली थी। अफरीदी ने कहा, 'प्रैक्टिस के दौरान रोहित की बल्लेबाजी देखकर ही समझ गया था कि ये खिलाड़ी एक दिन भारत के लिए खेलेगा और आज वह विश्व क्रिकेट का बड़ा नाम है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें