फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सांप ने तड़पती मछली को मौत के मुंह से खींच निकाला, हैरतअंगेज वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Wed, 10 Dec 2025 12:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत एक ऐसे जगह से होती है जहाँ पानी बहुत कम था। उस जगह पर एक मछली गलती से बाहर आ गई थी और सांस लेने के लिए छटपटा रही थी। जैसा कि अक्सर होता है, पानी से बाहर निकलते ही मछलियां जल्दी कमजोर पड़ने लगती हैं और उनकी जान को खतरा हो जाता है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रोज तरह-तरह की वीडियोज सामने आती हैं। कुछ हंसाने वाली होती हैं, कुछ चौंकाने वाली और कुछ ऐसी कि देखकर दिमाग ही घूम जाए। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वजह यह कि आम तौर पर सांप और मछली का रिश्ता शिकारी और शिकार वाला होता है, लेकिन इस वीडियो में बिल्कुल उल्टा दृश्य दिखा। यहां एक सांप मछली को मारने नहीं आया, बल्कि उसकी जान बचाने वाला बनकर उभरा। यह नजारा इतना अलग है कि कोई भी देखकर सोच में पड़ जाए कि क्या सच में प्रकृति में ऐसे भी चमत्कार हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो एक छोटे से उथले पानी वाले इलाके से शुरू होता है। वहां एक मछली पानी से बाहर आ गई थी और बुरी तरह तड़प रही थी। आपको पता होगा कि पानी से बाहर आते ही मछली ज्यादा देर जिंदा नहीं रह पाती। वह सांस नहीं ले पाती और धीरे-धीरे दम तोड़ देती है। यहां भी वही हालत थी। मछली छटपटा रही थी और स्पष्ट था कि अगर उसे जल्दी से पानी में वापस न ले जाया गया तो उसकी जान नहीं बचेगी।



सांप ने बचाई मछली की जान
इसी बीच अचानक पास के एक संकरे नाले से एक सांप बाहर आता है। आम इंसान तो यह देखकर तुरंत सोच लेता कि बस अब मछली गई। क्योंकि ज्यादातर सांप मौका देखते ही मछलियों का शिकार कर लेते हैं। लेकिन इस सांप ने जो किया, उसने हर देखने वाले को हैरान कर दिया। वह मछली के पास गया, उसे एक हल्के धक्के की तरह अपनी तरफ खिसकाया और फिर उसे नाले की ओर ले जाकर वापस पानी में छोड़ दिया। यानी सांप शिकारी बनकर नहीं, बल्कि मानो मछली का रक्षक बनकर आया था। जैसे उसे पता था कि यह मछली बिना पानी के मर जाएगी, इसलिए उसने मदद कर दी।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह छोटा सा 17 सेकंड का वीडियो X पर @AmazingSights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 36 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं, और हर किसी की राय अलग है। कोई इसे प्रकृति का करिश्मा बता रहा है तो कोई इसे दया का उदाहरण। एक यूजर ने लिखा, “दुनिया आश्चर्यों से भरी है। शिकारी भी कभी-कभी दया दिखा देते हैं।” दूसरे ने मजाक में कहा कि शायद सांप को मछली खाने लायक नहीं लगी, इसलिए उसने छोड़ दिया। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “आज पहली बार देखा कि सांप ने मछली पर हमला नहीं किया, बल्कि उसे बचा लिया।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें