फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ ICC एकादश का हिस्सा होंगे अफरीदी और मलिक

Fri, 20 Apr 2018 03:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahid afridi
विज्ञापन

पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक के अलावा श्रीलंका के थिसारा परेरा 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच में विश्व एकादश का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन


यह मैच कैरेबियाई द्वीप समूह में उन पांच मैचों के पुननिर्माण के लिए फंड एकत्रित करने के लिए आयोजित होगा जिन्हें पिछले साल आए भीषण तूफान के कारण नुकसान हुआ था। 

अफरीदी और मलिक उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे जिन्होंने 2009 में आईसीसी वर्ल्ड टी-20 विश्व कप जीता था। परेरा उस विश्व एकादश का भी हिस्सा थे जिसने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेले थे। 
विज्ञापन


शोएब मलिक ने कहा कि विश्व के कुछ बड़े खिलाड़ियों के साथ और खिलाफ खेलने के लिए टीम में चुना जाना गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपना अर्थपूर्ण योगदान देने के लिए इसे अच्छे मौके के रूप में देखता हूँ।

गौरतलब है कि फ़िलहाल आईपीएल चल रहा है और विश्व क्रिकेट के कई नामी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में व्यस्त हैं। इसके अलावा कैरिबियाई टीम के कई दिग्गज भी भारत में अभी खेल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि भारत से विश्व एकादश की टीम में कितने और कौन से खिलाड़ियों को जगह मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें